Search

 
 
 

रिफॉर्म मंच के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने चलाया हैशटैग अभियान

Ranchi News :  जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने एक्स पर हैशटैग अभियान शुरू किया है. अभियान का नाम है..#JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों के साथ न्याय करो.
 
हैशटैग अभियान

Ranchi News :  जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने दो दिन पहले सीबीआई जांच की मांग को लेकर एक्स पर हैशटैग अभियान चलाया था. इसके बाद जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने एक सितंबर को एक हैशटैग अभियान शुरू किया है. हैशटैग है - #JSSC_CGL_चयनितों_के_साथ_न्याय_करो. 

 

इस हैशटैग पर लोग तरह-तरह से अपनी बातें रख रहे हैं. कोई लिख रहा है कि न्याय मिलना चाहिए जो सही है. तो कोई लिख रहा है कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए न कि मेहनत से पास हुए छात्रों को. तो कई एआई से फोटो बनाकर कह रहा है कि सालों की मेहनत, कईयों ने नौकरी छोड़कर सपनों को चुना, हजारों परिवारों की उम्मीदें जुड़ी है, इसलिए मेहनती छात्रों को न्याय मिलना चाहिए. दोषियों को सजा मिले, निर्दोष को न्याय मिले. 

 

Uploaded Image

चयनित अभ्यर्थी हैशटैग अभियान में एआई से फोटो तैयार कर अपनी बात रख रहे 

 

Thinkworld नामक यूजर ने लिखा है कि एक सरकारी नौकरी में सफलता पाने के लिए ना जाने कितने वर्ष की मेहनत, संघर्ष और त्याग होता है. जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई बिल्कुल होनी चाहिए. लेकिन जिसने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर सफलता हासिल की है, उसके साथ न्याय होना चाहिए. 

 

कुल मिलाकर देखा जाये तो जेपीएससी-जेएसएससी द्वारा की गई नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार सरकार के लिए गले की फांस बन गयी है. सरकार रिफॉर्म मंच की मांगों को पूरा करती है, तो मेहनत से नौकरी पाने वालों के साथ अन्याय होता है और नियुक्त हुए लोगों को नौकरी से हटाती है, तो उनके साथ अन्याय होता दिखता है, जिन्होंने मेहनत के बल पर सफलता हासिल की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही