Search

 
 
 

Ranchi News : सोहराय पहाड़ पर मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुदाना थाना क्षेत्र के श्रीगांव स्थित सोहराय पहाड़ पर रविवार को एक महिला का शव पड़ा मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की पहचान नहीं पाई थी.
 

Ranchi : रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के श्रीगांव स्थित सोहराय पहाड़ पर रविवार को एक महिला का शव पड़ा मिला. सुबह ग्रामीणों की नजर पहाड़ी पर पड़े शव पर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की पहचान नहीं पाई थी.


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृत महिला अरगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह सोहराय पहाड़ तक कैसे पहुंची, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. सुनसान पहाड़ी इलाके में महिला का शव मिलने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही