Ranchi News: रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की ओर से महिला टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन होने जा रहा है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे सेक्टर-2 स्थित शाखा मैदान में होगा. उद्घाटन मैच हेहल क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट एकेडमी, धुर्वा के बीच खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
आरडीसीए के कार्यकारी सचिव शंभू सिन्हा ने बताया कि महिला टी-20 लीग शुरू करने का उद्देश्य अधिक से अधिक महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर देना है. इस पहल से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मंच देने में मदद मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

