Search

 
 
 

Ranchi News: हटिया में यादव समाज की बैठक, 10 मई को प्रांतीय महाजुटान की तैयारी तेज

आज हटिया में श्रीकृष्ण विकास परिषद, यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक में आगामी 10 मई को होने वाले प्रांतीय स्तर के यादव महाजुटान कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Ranchi : आज हटिया में श्रीकृष्ण विकास परिषद, यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक कैलाश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक में आगामी 10 मई को होने वाले प्रांतीय स्तर के यादव महाजुटान कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष परंपरा के अनुसार यादव समाज की एकता, एकजुटता और सामाजिक विकास के उद्देश्य से महाजुटान का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और संकल्पों का पालन करते हुए सामाजिक न्याय और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है.

 

उन्होंने जानकारी दी कि 10 मई को आयोजित महाजुटान कार्यक्रम में कई गणमान्य और सम्मानित लोग शामिल होंगे. इस सम्मेलन में समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों द्वारा महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे.

 

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में खान-पान की बेहतर व्यवस्था की जा रही है और इसकी तैयारी में परिषद के सभी पदाधिकारी जुटे हुए हैं.

 

बैठक में नंदन यादव, सुरेश राय, रामकुमार सिंह यादव, चंदन यादव, ओमप्रकाश यादव, सनी यादव, जितेंद्र यादव, मैनेजर राय, रामजी यादव, ऊषा यादव, पूनम यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही