Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर युवक की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार को रांची में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक का नाम समीर है और वह बड़ा तालाब के पास स्थित छोटा तालाब के पास रहता था. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार को रांची में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक का नाम समीर है और वह बड़ा तालाब के पास स्थित छोटा तालाब के पास रहता था. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.

 

जानकारी के मुताबिक, समीर की मौत 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हुई है. चार दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. बताया जाता है कि समीर गुरुवार की सुबह छत पर गया था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया. 

 

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी बिजली विभाग से शिकायत की. लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया. मोहल्ले वाले मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं.

 

वार्ड पार्षद मो. असलम और हिंदपीढ़ी थाना के इंस्पेक्टर व पुलिस के जवान लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही