Search

 
 
 

Ranchi News : जनसमस्याओं को लेकर युवा आजसू ने मेयर को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में कार्रवाई की मांग

युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ती समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की.
 

Ranchi : युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ती समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की.

 

ज्ञापन में हाल ही में बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेने, पेयजल संकट दूर करने, खराब सड़कों की मरम्मत कराने, मानसून से पहले नालियों की सफाई कराने, मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाने, पार्कों के सौंदर्यीकरण और तालाबों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.

 

युवा आजसू महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि रांची को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, लेकिन शहर में अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि मेयर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना है और 15 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है.

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो युवा आजसू जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा. प्रतिनिधिमंडल में प्रताप सिंह, मो शाहिद, मो इश्तियाक, मोहित ठाकुर, गणेश यादव, आदर्श मिश्रा, सचिन यादव, मो बेलाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही