Search

Ranchi News: बिजली तार चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, चार बंडल तार व ऑटो बरामद

Ranchi News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के कुरकुरिया इलाके में विद्युत तार चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से चोरी किए गए चार बंडल बिजली तार बरामद किया है. घटना में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेंपो को भी जब्त किया गया है.
 
बिजली तार चोरी का आरोपी

पुलिस के अनुसार, कुरकुरिया क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बिजली तार चोरी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें - 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कौसर अंसारी नगड़ी थाना निवासी को चार बंडल बिजली तार के साथ पकड़ा है. पुलिस ने कांड में इस्तेमाल किए गए टेंपो को भी जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ नगड़ी थाना में वर्ष 2015, 2024 और 2025 में अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार, पु०अ०नि० सुनील कुमार दास, स०अ०नि० रमेश कुमार और पिठोरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही