Ranchi News : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, युवक के पास से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, एक वीवो मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें...
सुखदेव नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरूद बागान स्थित लाह कोठी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में टीम बनाई गई.
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में युवक की पहचान सुमित कुमार जायसवाल के रूप में हुई. वह रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर का रहने वाला बताया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

