Ranchi News : रातू थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई. हादसा रातू चट्टी में सुबह करीब 10 बजे हुआ. मृतक की पहचान टोंगरी टोला निवासी रंजीत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. रंजीत सीएन राज हाई स्कूल में 11वीं का छात्र था. जानकारी के अनुसार, हादसे में रंजीत के साथ उसका एक दोस्त भी घायल हुआ. दुर्घटना के बाद रंजीत को इलाज के लिए हर्षित हॉस्पिटल ले जाया गया.
परिजनों ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप
रंजीत के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसे समय पर भर्ती नहीं किया गया और फर्स्ट एड भी नहीं मिला. परिजनों का कहना है कि अगर अस्पताल में तत्काल प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो रंजीत की जान बच सकती थी. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजन पूरे मामले की जांच और अस्पताल की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

