Search

 
 
 

Ranchi News : युवा राजद ने किया ‘मेधावी सम्मान समारोह’ का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है.
 

Ranchi :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उन छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा, कला और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है.

 


कार्यक्रम में आरजेडी युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और उपाध्यक्ष अनीता यादव मौजूद रहे. इस दौरान मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया.रंजन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं और जब यही बच्चें मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो पूरे राज्य का नाम रोशन होता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में आए 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. 

 

किसी ने 96 प्रतिशत, किसी ने 90 प्रतिशत तो किसी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो कोई साधारण उपलब्धि नहीं है.उन्होंने कहा कि युवा राजद की ओर से ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करें और देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएं.

 

इस कार्यक्रम में करीब 35 से 40 छात्रों को सम्मानित किया गया, जो अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे थे. इनमें सरला बिरला स्कूल, विवेकानंद स्कूल, बीपीएस स्कूल और ज्ञानोदय स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों के छात्र शामिल थे.रंजन यादव ने यह भी कहा कि यह सम्मान समारोह आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 12वीं के परिणाम आने के बाद भी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका हौसला लगातार बढ़ता रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही