Ranchi News : रातू रोड ओवरब्रिज पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. पंडरा निवासी किशन सिन्हा शनिवार को ओवरब्रिज से गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया. मांझे से उनका गला कट गया और वे घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें...
स्थानीय लोगों के अनुसार, रातू रोड और आसपास के इलाकों में कुछ लोग प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं. कई बार पतंग का मांझा टूटकर सड़क और ओवरब्रिज पर गिर जाता है. सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को इसका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
पहले भी हो चुके हैं हादसे
रातू रोड ओवरब्रिज पर चाइनीज मांझे से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर टूटकर गिरे मांझे दिखाई नहीं देते और वाहन चालकों के लिए अचानक सामने आने पर संभलना मुश्किल हो जाता है. खासकर बाइक सवारों के लिए यह गंभीर खतरा बन जाता है.
लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. साथ ही ऐसे मांझे से पतंग उड़ाने वालों और इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल प्रतिबंध लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि बाजारों और पतंग बेचने वाली दुकानों पर नियमित जांच और कार्रवाई करने की मांग किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

