Search

 
 
 

Ranchi : 12 दिन से लापता शैलेंद्र का कोई सुराग नहीं, परिजनों ने लगाई पुलिस से खोज की गुहार

Ranchi : राजधानी रांची में लगातार लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि बीते दिन भी कई सारी खबरें आई थी जिनमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों का नाम शामिल था. इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है.
 

Radha Raman

Ranchi : राजधानी रांची में लगातार लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि बीते दिन भी कई सारी खबरें आई थी जिनमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों का नाम शामिल था. इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है.

 

रांची के पिस्का मोड़ स्थित नायक चौक, हेसल के नलिनी एन्क्लेव निवासी शैलेंद्र सिंह बीते 21 मई 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका सुराग नहीं मिल पाया है. शैलेंद्र सिंह के घर के पास पूजा की दुकान चलाते थे जिससे वह जीवनवापन करते थे. 

 

परिवार वालों ने सुखदेव नगर थाना में इसकी सूचना भी दी मगर अब तक शैलेंद्र सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया. परिवार वाले और स्थानीय लोगों  ने खोजबीन तेज करने के लिए प्रशासन पर दबाव भी बनाया मगर अभी तक कुछ सबूत नहीं मिल पाया है.

 

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शैलेंद्र सिंह के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल 8863970918 या 9955430918 पर संपर्क करें. परिवार उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लोगों से सहयोग की अपील कर रहे है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही