Search

 
 
 

Ranchi : NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकड़ ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, आंदोलन को दिया समर्थन

Ranchi : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनशन पर बैठे छात्रों से बुधवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकड़ ने मुलाकात की. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
 

Ranchi : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में अनशन पर बैठे छात्रों से बुधवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकड़ ने मुलाकात की. उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया.


विनोद झाकड़ ने अनशनरत छात्रों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता. एनएसयूआई छात्रों के इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी.

Uploaded Image

 

छात्रों से मिले 


उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा, जिसमें वे भी शामिल रहेंगे. इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और छात्रों की अन्य मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा.


विनोद झाकड़ ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ एनएसयूआई देशभर में लगातार आंदोलन करती रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संगठन उनका साथ नहीं छोड़ेगा.


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन छात्रों का आंदोलन है और इसका उद्देश्य केवल छात्रों को न्याय दिलाना है. उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही