Search

 
 
 

रांची : एचईसी परिसर से अवैध निर्माण हटाने का आदेश

Ranchi: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) के नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी कर एचईसी परिसर में मौजूद सभी अवैध निर्माण और संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया है.
 

Ranchi: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (HEC) के नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी कर एचईसी परिसर में मौजूद सभी अवैध निर्माण और संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया है.


नगर प्रशासन विभाग के अनुसार, परिसर में बने अवैध गुमटी/टपरी, ठेला-खोमचा, साइन बोर्ड, डिस्प्ले होर्डिंग और साइन बोर्ड सहित सभी अनधिकृत संरचनाओं को 5 सितंबर तक हटाना अनिवार्य है. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन्हें नहीं हटाया गया, तो नगर प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा.


इस संबंध में नगर प्रशासन विभाग ने संबंधित थानों और अधिकारियों को भी सूचना दी है, जिनमें जगन्नाथपुर थाना प्रभारी, धुर्वा थाना प्रभारी, एसडीएम रांची सदर, हटिया के उप-पुलिस अधीक्षक और आवासीय दंडाधिकारी हटिया शामिल हैं.

 

नगर प्रशासन विभाग ने बताया कि एचईसी परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही