Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जेल चौक के पास धान लदा ट्रक पलटा, आवागमन बाधित

राजधानी के जेल चौक के पास धान लदा एक ट्रक पलट गया है. रास्ते में ट्रक पलटने और धान बिखर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी के जेल चौक के पास धान लदा एक ट्रक पलट गया है. रास्ते में ट्रक पलटने और धान बिखर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

 बताया जाता है कि देर रात जब ट्रक जेल चौक से सर्कुलर रोड की ओर जा रही थी, उसी समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि ट्रक पलटने से किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है. ट्रक ड्राइवर को शीशा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. 

 

Uploaded Image


ट्रक पलटने से उसमें रखे धान सड़क पर गिर गये हैं और सड़कें संकीर्ण होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  ट्रैफिक पुलिस इस समय काफी मशक्कत कर रही है और आवागमन को सरल बना रही है. ट्रक को खाली कराने के लिए एक पिकअप वैन को बुलाया गया है.

 

Uploaded Image

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही