Search

 
 
 

Ranchi : पासवा का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को, 20 हजार विद्यार्थियों का होगा सम्मान

Ranchi : पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से आयोजित होने वाले 14वें छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पासवा के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश  गुप्ता, महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रवक्ता मेहुल दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
 

Riya Kispotta 

Ranchi : पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से आयोजित होने वाले 14वें छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पासवा के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश  गुप्ता, महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रवक्ता मेहुल दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 6 जुलाई 2026 को रांची के शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह पूरी तरह नि:शुल्क है.

 

छात्र अपनी मार्कशीट व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं, जो विद्यार्थी पूर्व में पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

 

समारोह सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा

पासवा पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था हर वर्ष 15 से 20 हजार विद्यार्थियों को सम्मानित करती है. इस कार्यक्रम में राज्यभर के 250 से अधिक स्कूलों के प्राचार्य और निदेशक भी शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिभा का मूल्यांकन केवल 90 या 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों से नहीं किया जा सकता.

 

कई बार 60 से 65 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी भी आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बनकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं. इसी सोच के साथ पासवा ऐसे विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है.

 

पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह है और विभिन्न स्कूलों से लगातार रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो रहे हैं. समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. इसके अलावा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

 

कार्यक्रम का आयोजन पासवा के संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के शामिल होने की सहमति मिल चुकी है. इसके अलावा मुकुंद नायक सहित शिक्षा, राजनीति और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगी.

 

पासवा ने सभी योग्य विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. संस्था का कहना है कि यह मंच झारखंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. समारोह में रांची की उस छात्रा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिसने देशभर में टॉप कर शहर और राज्य का गौरव बढ़ाया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही