Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सौरेंद्रमोहिनी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की गूंज, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ranchi : सौरेंद्रमोहिनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने कविता, नृत्य, समूहगान, पेंटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में नन्हें बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. छात्रों ने अपनी कविताओं और प्रस्तुतियों के जरिए कारगिल युद्ध के वीर जवानों की शहादत को जीवंत कर दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली.

Uploaded Image 

कार्यक्रम में नन्हें बच्चे हुए शामिल

विद्यालय की प्राचार्या नेहा दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया. उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी हमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और समर्पण का संदेश देती है. उन्होंने बच्चों से देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया.

इस अवसर पर फ्रांसिस का पन्ना, इति, सोनिया कुमारी, दीपांविता, मधुलिका, मानसी डे, सिमरन सिंह, अर्चना कुमारी, परमजीत सर, प्रशांत सर और सुरभि सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही