Search

 
 
 

Ranchi : त्योहारों में सुरक्षा-सफाई पर विशेष ध्यान दें, योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं- डीसी

Ranchi News : उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में सभी की सराहनीय सहभागिता रही. इसी उत्साह, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ दिवाली, छठ और काली पूजा को भी संपन्न करना है. इसके लिए बेहतर आयोजन सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
 
उपायुक्त ने की बैठक

Ranchi News : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस मौके पर जिले में चल रही विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में आगामी दिवाली, छठ और काली पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने अधिकारियों को त्योहारों के दौरान यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

दुर्गा पूजा की सफलता पर अधिकारियों को दी बधाई

उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा में सभी की सराहनीय सहभागिता रही. इसी उत्साह, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ दिवाली, छठ और काली पूजा को भी संपन्न करना है. इसके लिए बेहतर आयोजन सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

 


पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. कोई भी योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने पर जोर दिया.

 

लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें अधिकारी

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित कार्यों का निष्पादन बेहतर तरीके से करें. किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाए. वरीय पदाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपे गए कार्यों की नियमित समीक्षा करें, ताकि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और जवाबदेही बनी रहे.

 

समय पर कार्यालय पहुंचें, आम लोगों से अच्छा व्यवहार करें

उपायुक्त ने समाहरणालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. प्रशासन की प्राथमिकता जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को गति देना और नागरिक सुविधाओं में लगातार सुधार करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही