Search

 
 
 

रांची पेडिकॉन 2026: देशभर के ख्याति प्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ का रांची में जमावड़ा

Ranchi News :इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे. सम्मेलन में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप, पेपर/पोस्टर प्रेजेंटेशन, अवॉर्ड पेपर व क्विज का आयोजन भी होगा.
 
रांची पेडिकॉन

Ranchi News : इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाटिक्स के तत्वावधान में 18 से 20 सितम्बर 2026 तक होटल रामाडा में रांची पेडिकॉन 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष का थीम कनेक्ट लर्न इंस्पायर रखा गया है.

 

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे. सम्मेलन में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप, पेपर/पोस्टर प्रेजेंटेशन, अवॉर्ड पेपर व क्विज का आयोजन भी होगा.

 

इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण - राज्य से बाहर से आने वाले राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञः

 

डॉ. नीलम मोहन - राष्ट्रीय अध्यक्ष, IAP - विषयः विकसित भारत के लिए आदर्श बाल रोग विशेषज्ञ

 

डॉ. नीरज अवस्थी - फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली - बच्चों में हृदय रोगों का नवीनतम उपचार

 

डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल्ला - प्रोफेसर व अधीक्षक, SVPPGIP, SCB मेडिकल कॉलेज, कटक

 

डॉ. नील विल्बर कैस्टेलिनो सूर्या हॉस्पिटल, मुंबई डेंगू शॉक का प्रबंधन

 

डॉ. कुणाल कालरा - मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली बच्चों में मिर्गी रोग पर केस आधारित चर्चा

 

डॉ. कौस्तभ चौधरी अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कोलकाता इमरजेंसी PICU केस

 

डॉ. जयदीप चौधरी ICH, कोलकाता निमोनिया जो ठीक नहीं हो रहा

 

डॉ. सौरभ घोष - NH रवींद्रनाथ हॉस्पिटल, कोलकाता बच्चों की हार्ट सर्जरी का सही समय

 

डॉ. शुभ्राजीत परिडा - मणिपाल हॉस्पिटल, भुवनेश्वर - भोजन, एलर्जी या अस्थमा के कारण घरघराहट

 

 डॉ. प्रो. तापस सबुई - शांतिनिकेतन मेडिकल कॉलेज, पश्चिम बंगाल बच्चों में इम्युनिटी की कमी- डॉ. श्रीकांत पांडे - डायरेक्टर, चाइल्ड गैस्ट्रो एंड लिवर केयर सेंटर, पटना

 

 डॉ. सुबोध कुमार सिंह - आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल - बच्चों में आंखों की समस्याएं

 

इसके अलावा बच्चों में फूड एलर्जी, DKA, बचपन का कैंसर, समय से पहले यौवनावस्था, न्यूमोकोकल रोग एवं एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा होगी.

 

मुख्य आयोजन सचिव डॉ. शक्ति पद दास ने बताया, हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के बच्चों को विश्वस्तरीय इलाज मिले. इस सम्मेलन के माध्यम से हमारे युवा डॉक्टरों को देश के दिग्गज विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा, जिसका सीधा लाभ राज्य के बच्चों को मिलेगा.

 

इसी संबंध में आज IMA हॉल, रांची में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा 

आयोजन समितिः

Organising Chairpersons: डॉ. अमित मोहन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पार्थ कुमार चौधरी

Chief Organising Secretary: डॉ. शक्ति पद दास (Mob: 97111-04834)

Organising Secretary: डॉ. शैलेश चंद्रा, डॉ. दीपक कुमार

Co-Organising Secretaries:

डॉ. प्रेम रंजन, डॉ. परमानंद कांशी, डॉ. किरण शंकर दास, डॉ. अनिताभ, डॉ. राजेश कुमार (बालपन) मीडिया संपर्क के लिए: डॉ. शक्ति पद दासमुख्य आयोजन सचिव, रांची पेडिकॉन 2026 मोबाइल: 9711104834  ईमेलः ranchipedicon2026@gmail.com

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही