Search

 
 
 

Ranchi : धुर्वा के युवक की मौत मामले की जांच की मांग को लेकर लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

रांची। टुकटुक ड्राईवर सुरज नायक की हत्या या आत्म हत्या के मामले में जांच व न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों लोगो ने शालीमार बाज़ार से धुर्वा गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकाला गया.इस दौरान लोगो ने बताया कि सुरज आत्महत्या नही किए है,बल्कि उनकी जानबूझकर हत्या की गई है.इसे हत्या कर आत्महत्या करने की साजिश रची गई है.इसमें प्रशासन ने गहन जांच नही किए है.
 

Ranchi : टुकटुक ड्राइवर सुरज नायक की मौत मामले में जांच व न्याय की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों लोगों ने शालीमार बाजार से धुर्वा गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान लोगों ने बताया कि सुरज ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी हत्या की गई है. हत्या कर आत्महत्या करने की साजिश रची गई है. इसमें प्रशासन ने गहन जांच नही किए है.

 

लोगो ने प्रशासन से अपील की है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाकर जल्द हत्यारे की पहचान कर सजा दिया जाए. ताकि मृतक के परिवार को इंसाफ मिल सके. मृतक की पत्नि सुमन देवी ने बताया कि सुरज नायक टुकटुक चलाकर जीवन यापन करते थे और परिवार का भरण पोषण करते थे, वे घर के एक लौता कमाउ थे. लेकिन उनकी हत्या कर दी गई. वे 6 जुलाई को करीब 7.30 बजे शाम में घर आये थे. उनके मोबाइल पर फोन आया तो वे गुस्से में बात कर रहे थे. वे अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर फोड़ दिए.

 

रात करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि स्मार्ट सिटी में उन्होंने फांसी लगा ली हैं. यह सुनकर मैं दौड़ी भागी रोड के पास आई तो देखी थाना का पेट्रोलिंग गाड़ी सूचना देने के लिए आ रहे थे. उसके बाद मेरे घर के परिजन एवं पड़ोसी घटना स्थल पर पहुंचे. परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 1 वर्ष पहले बजाज फाइनांस कंपनी कोकर से टुकटुक फाइनांस कराए थे. किस्त चुकाने को लेकर भी पति परेशान रहते थे. बजाज फाइनांस कंपनी द्वारा पति को मानसिक प्रताड़ना दी गई और उन्हें बार-बार धमकी भी दी जाती थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही