Search

 
 
 

रांची : फिजिशियन डॉ आशुतोष को युवा कांग्रेस ने किया सम्मानित, कई मरीजों का किया है निःशुल्क इलाज

 
Ranchi : राजधानी के प्रतिष्ठित फिजिशियन डॉ आशुतोष को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को सम्मानित किया. डॉ आशुतोष कोरोना से अब तक तकरीबन 10,000 से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क इलाज कर चुके हैं. डॉक्टर को सम्मानित करने वालों में उपाध्यक्ष कृतिका सिंह और प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद थे. इन्होंने डॉ आशुतोष को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस दौरान डॉ आशुतोष ने बताया कि कोरोना के दौरान हजारों लोगों को फोन पर निःशुल्क परामर्श देकर उनको स्वस्थ किया. युवा कांग्रेस द्वारा सम्मान पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-cm-eknath-shinde-reaches-delhi-meets-amit-shah-parades-12-shiv-sena-mps-before-lok-sabha-speaker/">महाराष्ट्र

के CM एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे , अमित शाह से मिले, 12 शिवसेना सांसदों की परेड लोकसभा स्पीकर के समक्ष करायी

कोरोना में भी डॉक्टर करते रहे थे इलाज

प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद ने बताया कि कोरोना के दौरान भी जहां कोई डॉक्टर किसी मरीज से मिलना नहीं चाहते थे. उस दौरान भी डॉ आशुतोष लोगों से मिलकर उनका इलाज कर रहे थे. उनकी इसी जनभावना को देखते हुए युवा कांग्रेस ने उन्हें सम्मानित किया है. डॉक्टर का पहला कर्तव्य ही जनसेवा करना है. अगर डॉक्टर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझने लगेंगे, तो कोई व्यक्ति इलाज से वंचित नहीं रह पायेगा. मौके पर अभिशान्त गौरव, गौरव सिंह, अंकित सिंह, प्रशांत कुमार, पीयूष राज, दीपू तिवारी, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - सरना">https://lagatar.in/vote-bank-jmm-is-set-increase-by-vote-sarna-code-tribal-women-congress-may-suffer-loss/">सरना

कोड व जनजातीय महिला को वोट से झामुमो का वोट बैंक बढ़ना तय, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही