Search

 
 
 

रांची : पिकअप ने सुभाष मुंडा की प्रतिमा को टक्कर मार किया क्षतिग्रस्त, चालक गिरफ्तार

दलादिली चौक पर मंगलवार को शाम में बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध सीपीआईएम नेता एवं कॉमरेड स्व. सुभाष मुंडा की प्रतिमा को एक इंडियन गैस लदे पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रतिमा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
 

Ranchi : दलादिली चौक पर मंगलवार को शाम में बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध सीपीआईएम नेता एवं कॉमरेड स्व. सुभाष मुंडा की प्रतिमा को एक इंडियन गैस लदे पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि प्रतिमा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. प्रतिमा के टूटने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए.

 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि कॉमरेड सुभाष मुंडा आदिवासियो के सामाजिक नेता थे. वे मजदूरों और किसानों की आवाज थे. उनकी प्रतिमा से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा का शीघ्र पुनः निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही