Search

 
 
 

Ranchi : दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया.
 

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प भी लिया गया.


केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और गरीब, किसान, मजदूर व वंचित लोगों के सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं थे, बल्कि वह ऐसा झारखंड बनाना चाहते थे, जहां हर व्यक्ति को सम्मान, न्याय और विकास का समान अवसर मिले.


उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार दिशोम गुरु के विचारों और जनकल्याण की सोच को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है. कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन के सभी दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ राज्य के विकास में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.


केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सौहार्द को चुनौती देने की कोशिशें हो रही हैं. ऐसे समय में शिबू सोरेन के विचार और संघर्ष पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी.


श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने भी शिबू सोरेन के जीवन और संघर्षों को याद किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा लेती रहेंगी.


कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, प्रदीप तुलस्यान, बिनय सिन्हा दीपू, कुमार गौरव, राकेश सिन्हा, किशोर सहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, तोसिफ, सुरेंद्र सिंह, सोनल शांति, केदार पासवान, सुनील सिंह, उज्जवल तिवारी, पूर्णिमा पांडेय, मिर्दुल राज, मनोज कुमार, देबू चटर्जी, राकेश तिवारी, मृत्युंजय कुमार, शकील अख्तर, सुनील उरांव, मनीष राज, राजीव नारायण प्रसाद और प्रेम नाथ मुंडा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही