Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नामकुम में पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 6 गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नामकुम थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 7.47 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 स्मार्टफोन और 7,470 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा के पीछे रांची अंजुमन इस्लामिया के अर्धनिर्मित भवन में कुछ लोग ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से मो. अरबाज अंसारी, अली खान, मो. अरबाज, मो. फैजान रजा उर्फ सोनू, मो. सोयेब खान और सेराजुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 पुड़िया ब्राउन शुगर लेकर आए थे, जिनमें से 14 पुड़िया पहले ही बेच चुके थे, जबकि शेष 26 पुड़िया पुलिस ने जब्त कर ली. बरामद नकदी को भी नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित रकम बताया गया है.

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सप्लायर की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही