Search

 
 
 

रांची में नकली शराब फैक्ट्री में पुलिस-उत्पाद विभाग का संयुक्त छापा, कई हिरासत में

राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर नकली शराब बनाने की शिकायत पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. देर रात तरंगनी बॉटलर्स फैक्ट्री में छापेमारी कर अधिकारियों ने पूरे परिसर की गहन जांच की. सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में नकली शराब के निर्माण और पैकेजिंग की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर नकली शराब बनाने की शिकायत पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. देर रात तरंगनी बॉटलर्स फैक्ट्री में छापेमारी कर अधिकारियों ने पूरे परिसर की गहन जांच की.

 

सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में नकली शराब के निर्माण और पैकेजिंग की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री मालिक समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों ने फैक्ट्री से मिले सामान और दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है.

 

बताया जा रहा है कि पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम काफी देर तक फैक्ट्री परिसर में मौजूद रही और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए. हालांकि अब तक अधिकारियों की ओर से जब्त सामग्री या मामले में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही