Search

 
 
 

रांची पुलिस व राहुल दुबे गैंग मुठभेड़ : 2 को लगी गोली, 4 अरेस्ट

रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ की घटना शुक्रवार की सुबह जिले के रातु से बुढ़मू जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित होचर कोकरे टांड़ के पास हुई है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों साजन अंसारी और अमित गुप्ता को गोली लगी है. वहीं, पुलिस ने मौके से आठ पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया है.
 

Ranchi : रांची पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ की घटना शुक्रवार की सुबह जिले के रातु से बुढ़मू जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित होचर कोकरे टांड़ के पास हुई है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों साजन अंसारी और अमित गुप्ता को गोली लगी है. वहीं, पुलिस ने मौके से आठ पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया है. 

 

पकड़े गए अपराधियों में साजन अंसारी, अमित गुप्ता, आतिश दास और देवानंद दास शामिल है. साजन अंसारी के खिलाफ 12 मामले दर्ज है, अमित गुप्ता के खिलाफ चार, आतिश दास के खिलाफ 13 और देवानंद दास के खिलाफ एक मामला दर्ज है. एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

 

बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे खलारी

उल्लेखनीय है कि एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी, कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी खलारी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं. जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

 

पुलिस की टीम जैसे ही होचर कोकरे टांड़ इलाके में पहुंची अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. इस जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली लगी है. वहीं, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही