Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित HEC सेक्टर 2 से पुलिस ने दो महिलाओं को चोरी के आरोप पकड़ा है. महिलाओं के पास से चोरी गए कुछ सामान भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बरामद सामान को घर के मालिक को लौटा दिया.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दो महिला को अनजान घर में जाते देखा. शक के आधार पर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना का पीसीआई वन मौके पर पहुंचा और दोनों महिलाओं को हिरासत लेकर अपने साथ थाने ले गई.
चोरी के आरोप में पकड़ी गई एक महिला के साथ उसका एक तीन साल का बच्चा भी है. फिलहाल दोनों महिलाओं को थाने में रखा गया है और पुलिस उनसे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल थाने में मामले को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

