Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती व लूटपाट के 10 अपराधियों को किया गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती और लूटपाट करने वाले दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम जहीर, फरहान, शेख जीमल, अरसलान खान,  फैजान, शोएब अंसारी, शाहबाज सलमान,  कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल और राजा खान है.  पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, मोबाइल,  छह चाकू, बाइक, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती और लूटपाट करने वाले दस अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम जहीर, फरहान, शेख जीमल, अरसलान खान,  फैजान, शोएब अंसारी, शाहबाज सलमान,  कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल और राजा खान है. 
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, मोबाइल,  छह चाकू, बाइक, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है.

गिरफ्तार अपराधियों ने हाल के दिनों में रांची के अलग-अलग थाना इलाकों में लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था.  इन अपराधियों ने टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा, पुंदाग, इलाकों में लगातार पेट्रोल पंप को निशाना बना रहा था. वहीं ओरमांझी में चाकूबाजी और लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

 

शाहबाज सलमान पर रांची के अलग-अलग थानों में सोलह मामले हैं दर्ज


रांची पुलिस को शाहबाज सलमान खान लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम देकर सर दर्द बना हुआ था. इसके ऊपर रांची के अलग-अलग थाना में कुल 16 मामला दर्ज है. रांची के चानहो, बरियातू, डोरंडा, धुर्वा समेत अन्य कई थाना में मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि यह आपराधिक वारदात को अंजाम देने में मास्टरमाइंड है. वहीं जहीर और फरहान खान के ऊपर सिकिदिरी थाना में मामला दर्ज है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही