Search

 
 
 

रांची पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अपराधी पवन नाग को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने खरसीदाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : रांची पुलिस ने खरसीदाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अपराधी पवन नाग को गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा को बीते 28 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली थी, कि दशमाईल चौक से चुकरू मोड़ जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर हथियार लेकर घूम रहा था और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था. जिसके बाद एसएसपी एक छापामारी दल का गठन किया गया. 

 

पुलिस टीम दशमाईल चौक पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अपनी पल्सर बाइक से गुन्दु वाले रास्ते में भागने लगा. पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया. पीछा करने पर, अपराधी ने चुकरू मोड़ जाने वाले रास्ते में ग्रेस क्लिनिक के पास अपनी पल्सर बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कमर से पीतल और सिल्वर रंग का एक पिस्टल बरामद हुआ. एसएसपी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही