Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर 1.2 करोड़ की ठगी, मिलिट्री इंटेलिजेंस व रांची पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

Ranchi : मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, भारतीय रेलवे और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और रांची की बरियातू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

यह कार्रवाई वादी अभिषेक कुमार की शिकायत पर शुरू हुई, जिन्होंने अभियुक्तों पर 37 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था. वादी, जो मूल रूप से पटना के नरमा के निवासी हैं और वर्तमान में रांची के तेतरटोली में रहते हैं, ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी और जाली जॉइनिंग लेटर बनवाने का आरोप लगाया.

 

इस संबंध में बरियातू थाना में राजकिशोर साह, सुनील साह, गौतम कुमार, चंदन कुमार सिंह, वापी वैशवाल और विनोद सहित कुल छह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया और डीएसपी के नेतृत्व में  एक विशेष जांच दल का गठन किया गया. जिसके बाद बरियातू थाना पुलिस और लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेलवे, और  केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी का झांसा देकर लोगों से करीब 1.2 करोड़ रुपये की ठगी की है. गिरफ्तार अभियुक्तों में चंदन कुमार सिंह, गौतम कुमार और विनोद कुमार शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही