Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 10 गिरफ्तार

रांची पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक छापेमारी अभियान के तहत सफलता मिली है.
Advertisement
Advertisement
  • संगठित ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़

Ranchi : रांची पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी और अड्डेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक छापेमारी अभियान के तहत सफलता मिली है. 

 

एसएसपी को 23-24 नवंबर की रात में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांके और बरियातु थाना क्षेत्रों में संगठित ड्रग्स गिरोह के अड्डों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं.

 

कांके थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त 

एसएसपी ने ग्रामीण और सिटी एसपी के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने पहली कार्रवाई कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के पास मैदान में छापेमारी के दौरान चार व्यक्तियों अमित कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, मुकेश कुमार यादव मुन्ना यादव और चिकू यादव को पकड़ा गया.

 

इनके पास से लगभग 50 ग्राम ब्राउन शुगर, एक किलोग्राम गांजा, मोबाइल फोन, पैकिंग मटेरियल और दो ऑटो वाहन तथा एक स्कूटी बरामद हुई. 

 

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दूसरी कार्रवाई कोंगे जयपुर गांव में सैयद समीर के घर पर छापेमारी की गई. यहां से 105 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.6 किलोग्राम गांजा और 1. 81 लाख रुपया और पैकिंग मटेरियल, लाइटर, एल्युमिनियम फॉयल और डिजिटल वजन मशीन बरामद की गई. इस दौरान सैयद समीर और उसकी पत्नी बेबी परवीन को भी गिरफ्तार किया गया.

 

बेबी परवीन का 2013 में सुखदेवनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है. इसके बाद तीसरी कार्रवाई कांके थाना क्षेत्र के गांधीनगर में हुई, यहां सैयद समीर और बेबी परवीन से पूछताछ के आधार पर ओमनगर, गांधीनगर निवासी दीपक कुमार के घर पर छापेमारी की गई. यहां से 50 ग्राम ब्राउन शुगर 60 हजार रुपया नकद, मोबाइल फोन, डिजिटल वेट मशीन और पैकिंग मटेरियल बरामद हुए.

 

 पटना से रांची लाकर बेचा जाता है नशीला पदार्थ 

दीपक कुमार से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पटना (बिहार) के बिहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला राजू कुमार प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी पटना से रांची लाकर गोंदा और कांके थाना क्षेत्रों में बिक्री करता था. कांके थाना क्षेत्र से कुल आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस संगठित गिरोह का संचालन कर रहे थे. बरामद ब्राउन शुगर और गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 21.50 लाख रुपया बताया गया है.

 

बरियातु थाना क्षेत्र में नशीली कफ सीरप की तस्करी पर कार्रवाई 

पुलिस टीम ने बरियातु थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह मोड़ स्थित झोपड़पट्टी में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे दो व्यक्तियों टुटू कुमार साव (दुकान मालिक) और लिच्चू महतो को घेराबंदी कर पकड़ा गया. इनके पास से 'विन्गस कंपनी' का 100 एमएल कफ सीरप की कुल 20 बोतलें बरामद की गईं.

 

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि यह कफ सीरप बोड़ैया निवासी धीरज कुमार से खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक मुनाफे पर बेची जाती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही