Search

Ranchi : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 3 हिरासत में

Ranchi : राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चुटिया, लोअर बाजार और लालपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने केतारी बागान घाट रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की.
 
इसे भी पढ़ें...

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन पर पैसे लेकर अवैध तरीके से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने का आरोप है.

फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की रकम कितनी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही