Search

 
 
 

रांची पुलिस ने ढूंढ निकाले गुम हुए 45 मोबाइल, SSP ने ऑनर को सौंपा

रांची पुलिस ने 19 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए. सोमवार को कोतवाली थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने 19 लोगों को उनका गुम हुए मोबाइल फोन को सौंपा, जबकि 16 ऐसे और मोबाइल फोन है जिनके ऑनर से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.
 

Ranchi : रांची पुलिस ने 19 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए. सोमवार को कोतवाली थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने 19 लोगों को उनका गुम हुए मोबाइल फोन को सौंपा, जबकि 16 ऐसे और मोबाइल फोन है जिनके ऑनर से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

इस दौरान मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. लोगों ने कहा कि उन्होंने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. पुलिस ने मोबाइल बरामद करके गिफ्ट दिया है.

 

एसएसपी ने कहा कि कई थाना क्षेत्रों में जिन लोगों के मोबाइल गुम या चोरी हो रहे थे, उनकी जांच सर्विलांस सेल कर रही थी. सर्विलांस सेल के विशेषज्ञ हर रोज खोए मोबाइलों की लोकेशन खोजने की कोशिश करते थे. उनकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे उन्हें सफलता मिलने लगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही