Search

 
 
 

रांची: स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने सिरमटोली फ्लाईओवर पर कराया परेड

बाइक से स्टंट करने वाले युवक कासिम को पुलिस ने सोमवार को सिरमटोली फ्लाईओवर पर परेड कराया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने युवक को परेड कराकर  ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी.
 

Ranchi: बाइक से स्टंट करने वाले युवक कासिम को पुलिस ने सोमवार को सिरमटोली फ्लाईओवर पर परेड कराया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने युवक को परेड कराकर  ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी. 


इससे पहले शनिवार की रात स्टंट करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने की थी. युवक की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रुप में हुई है. वह सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का रहने वाला है. कासिफ जिस बाइक से वह स्टंट कर रहा था, पुलिस ने उसे उसके घर से बरामद कर लिया है.

 

 मंत्री ने दिया था आदेश 

कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट करने के मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट मैसेज को अटैच करते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि स्टंट करने वाले लड़कों को चिन्हित कर इन्हें परिवहन का नियम बताएं और अविलंब कार्रवाई करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही