Ranchi News: रांची दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची जिला पुलिस द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची एवं पुलिस अधीक्षक यातायात ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों एवं महत्वपूर्ण मार्गों का रूट वेरिफिकेशन एवं स्थल निरीक्षण किया गया.
इसे भी पढ़ें:
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया . साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
रांची पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

