Search

 
 
 

रांची : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि महिला 8 महीने की गर्भवती थी. महिला ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि महिला 8 महीने की गर्भवती थी. महिला ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

 

मृतक महिला का नाम पूजा कुमारी है. सोमवार रात को दूध को लेकर सास और बहु के बीच बहस हुई थी. जिसके बाद मामले को शांत कराया गया था. उसके बाद आज महिला ने आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

 

 इस मामले को लेकर सिटी डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. आत्महत्या के पीछे की सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मृतक महिला के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही