Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मोरहाबादी बाजार से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की तैयारी, टैगोर हिल के पास नए वेंडिंग बनाने पर जोर

Ranchi : मोरहाबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में नगर निगम ने पहल शुरू कर दिया है. बुधवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने टैगोर हिल के समीप करीब 45 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि का निरीक्षण किया. इस भूमि पर वेंडरों के लिए नए वेंडिंग जोन में विकसित करने की योजना है. 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान मेयर और डिप्टी मेयर ने वेंडरों से बातचीत की. उनकी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं सुनीं. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी भी वेंडर की आजीविका प्रभावित करना नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और स्थायी व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराना है. ताकि आम लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और शहर की यातायात व्यवस्था व सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा.


निरीक्षण के दौरान वेंडरों ने नगर निगम की पहल का स्वागत किया. कई वेंडरों ने प्रस्तावित स्थल पर अपनी दुकानें लगाने के लिए सहमति जताई. मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि विकास और आजीविका दोनों को साथ लेकर चलना नगर निगम की प्राथमिकता है. प्रत्येक पात्र वेंडर को सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किए जा रहे है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय कर सकें.


डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि नगर निगम वेंडरों के हितों की रक्षा करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका कहना था कि प्रस्तावित वेंडिंग स्थल भविष्य में वेंडरों और आम नागरिकों, दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा.

 

नगर निगम के अनुसार, प्रस्तावित वेंडिंग जोन में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि वेंडर बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. इस मौके पर सहायक प्रशासक, नगर अभियान प्रबंधक, प्रवर्तन पदाधिकारी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही