Search

Ranchi : कांके में जमीन कब्जाने व फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू में जमीन कब्जाने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महताब आलम उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित मांदरमोनी कोस्टल थाना क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे दबोच लिया.
 
जानकारी के अनुसार, यह मामला कांके थाना में 19 जुलाई को दर्ज कराया गया था. शिकायतकर्ता सेराज अंसारी ने आरोप लगाया था कि महताब आलम और अन्य आरोपियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे. विरोध करने पर पिस्तौल के कुंदे से मारकर घायल कर दिया. जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग भी की. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस मामले में महताब आलम उर्फ पप्पू के अलावा रफीक अंसारी, सजीला खातून और अफताब उर्फ बतरू को भी प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कांके थाना में मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक मामलों के दो केस दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही