Search

 
 
 

रांची : दखल-दिहानी के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन, रातू रोड जाम

रातू रोड में बुधवार को लोगों ने दखल दिहानी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कब्रिस्तान के पास लोगों ने बांस-बल्ली लगाकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई.
 

Ranchi :  राजधानी के रातू रोड में बुधवार को दखल दिहानी के विरोध में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया.  कब्रिस्तान के पास प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ली लगाकर मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

रांची पुलिस के अनुसार,  न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन की टीम जमीन पर दखल-दिहानी की प्रक्रिया पूरी करने पहुंची थी. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया. 

 

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि हालात सामान्य हो सकें.

 

जानें क्या है दखल दिहानी

दखल-दिहानी का अर्थ है किसी व्यक्ति को उस जमीन या संपत्ति पर वास्तविक कब्जा दिलाना, जो उसे सरकार या अदालत के आदेश से आवंटित की गई हो.  इसका उद्देश्य लाभार्थी को सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि वास्तविक मालिकाना हक दिलाना होता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही