Search

 
 
 

रांची : मासूम से दुष्कर्म के विरोध में निकली आक्रोश रैली

: 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश रैली निकाली. रैली जिला स्कूल से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक गई. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भाग लिया. इस घटना पर लोगों ने आक्रोश प्रकट किया.
 

Ranchi : 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश रैली निकाली. रैली जिला स्कूल से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक गई. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भाग लिया. इस घटना पर लोगों ने आक्रोश प्रकट किया.

 

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दोषियों को सजा दो, जैसे नारों से मार्ग गूंजता रहा. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की.

 

इस अवसर पर संगठन के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक रत्नेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ सरकार, पूनम कुमारी एवं रांची महानगर संयोजक कर्ण सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी वक्ताओं ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

 

रैली को कई स्थानों पर लोगों का समर्थन मिला, जिससे घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला. संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाया जाए. मौके पर सोमा उरांव, पप्पू तिवारी, सिम्पी शर्मा, पुष्पा राणा, नेहा सिंह, शालिनी, मनीत, गुड्डू राय, गौरव, ओमप्रकाश शर्मा, बीरू, विक्रांत व शुभम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही