Search

Ranchi : आंदोलनकारी छात्रों का होगा मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को दिए निर्देश

Ranchi : JPSC-JSSC की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि आंदोलन के दौरान किसी छात्र की तबीयत खराब होने पर उसका तुरंत और बेहतर इलाज किया जाए.
 
मंत्री ने कहा कि आंदोलनकारी छात्र उनके बच्चे हैं और उनकी जान सबसे ज्यादा जरूरी है. छात्रों के इलाज के लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. इलाज का जरूरी खर्च राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग उठाएगा. जरूरत पड़ने पर मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर भी मदद करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थल पर मेडिकल टीम लगातार तैनात है. स्वास्थ्य विभाग छात्रों की सेहत पर नजर रख रहा है.

डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों से अनशन और भूख हड़ताल से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करें लेकिन अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें.

मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से देख रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राहुल गांधी और के. राजू भी मामले को गंभीरता से देख रहे हैं. सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही