Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ साइड का हो रहा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Ranchi News :  रांची रेलवे स्टेशन परिसर के अंदरूनी ढांचे में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं. नई आधुनिक छत, बेहतरीन लाइटिंग और बड़ी खिड़कियों के जरिए स्टेशन को हवादार और प्राकृतिक रोशनी से युक्त बनाया जा रहा है. इसके साथ ही, यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नई मजबूत स्टील की रेलिंग भी लगाई गई है.
 
रांची रेलवे स्टेशन

Ranchi News :  रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर (साउथ साइड) में पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है. स्टेशन के अंदरूनी हिस्से को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव मिल सके.

 

Uploaded Image

टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई

 

स्टेशन परिसर के अंदरूनी ढांचे में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं. नई आधुनिक छत, बेहतरीन लाइटिंग और बड़ी खिड़कियों के जरिए स्टेशन को हवादार और प्राकृतिक रोशनी से युक्त बनाया जा रहा है. इसके साथ ही, टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नई मजबूत स्टील की रेलिंग भी लगाई गई है. 

 

स्टेशन को एक शानदार और सुविधाजनक लुक देने की दिशा में निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. पुनर्विकास का यह काम पूरा होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा.  इससे न केवल स्टेशन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही