Search

 
 
 

रांची : कांके में जमीन विवाद में हुई थी राजेंद्र मुंडा की हत्या, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

राजधानी रांची के कांके में पाहन राजेंद्र मुंडा की हत्या कर दी गई थी. यह हत्या सोलह एकड़ जमीन विवाद को लेकर की गई थी. इस मामले में आरोपी अमित तावड़े ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी अमित तावड़े ने सरहुल के एक दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था.
 
  • 12 मार्च को हुई थी हत्या

Ranchi : राजधानी रांची के कांके में पाहन राजेंद्र मुंडा की हत्या कर दी गई थी. यह हत्या सोलह एकड़ जमीन विवाद को लेकर की गई थी. इस मामले में आरोपी अमित तावड़े ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी अमित तावड़े ने सरहुल के एक दिन पहले कोर्ट में सरेंडर किया था. 

 

मृतक राजेंद्र मुंडा के परिवार वालों ने बताया कि सोलह एकड़ जमीन को लेकर अमित तावड़े से बीच चल रहा था. उसी विवाद में उनकी हत्या की गई थी. आपको बता दें कि पाहन राजेंद्र मुंडा की अमित तावड़े से 25 फरवरी 2026 को झगड़ा हुआ था. उसके बाद सुकुरहूटू में 12 मार्च 2026 की शाम को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था और उन्होंने थानो का घेराव किया था.

 

इस मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस हत्याकांड के आरोपी अमित तावड़े ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जांच में पता चला कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही