Search

 
 
 

रांची : कोतवाली के बाद नामकुम इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रांची में कोतवाली के बाद नामकुम थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में कोतवाली के बाद नामकुम थाना इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की है. 

 

जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं. पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इस मामले को लेकर नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले की जांच की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

एक दिन पहले कोतवाली इलाके में नाबालिग के साथ हुआ था दुष्कर्म

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिन पहले तीन साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर इरफान आलम ने दुष्कर्म किया था. हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए इरफान आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बीएनएस और पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया और कार्रवाई की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही