Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : एयरपोर्ट पार्किंग से ऑटो हटाने पर चालक-मालिकों में बढ़ी नाराजगी, डायरेक्टर से करेंगे मुलाकात

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पार्किंग से ऑटो परिचालन पर रोक लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को एयरपोर्ट मैदान में ऑटो चालक-मालिकों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने की. इस दौरान चालकों ने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन के गार्ड पार्किंग में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं. जबकि निजी (व्हाइट नंबर) वाहन पार्किंग से यात्रियों को लेकर व्यावसायिक रूप से संचालित हो रहे हैं.

चालकों ने बताया कि वे एयरपोर्ट पार्किंग में पिछले करीब 30 वर्षों से ऑटो का परिचालन कर रहे है और यात्रियों को सेवा दे रहे हैं. इस दौरान यात्रियों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली. इसके बावजूद अचानक 40 से 50 ऑटो चालकों को पार्किंग से हटाया जा रहा है.

संचालन करने से रोक दिया गया है. जिससे चालकों के सामने रोजी-रोजगार का संकट पैदा हो गया है. चालकों ने बताया कि यदि पार्किंग से ऑटो चलाने की अनुमति नहीं मिली तो परिवार के भरण-पोषण में मुश्किल खड़ी जाएगी. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आने लगी है. इसका असर अब जरूरी खर्चों पर सीधा असर पड़ रहा है.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को एयरपोर्ट के समक्ष अधिकारी एवं डायरेक्टर से मुलाकात कर उन्हें लिखित आवेदन सौंपा जाएगा. प्रतिनिधिमंडल पार्किंग से ऑटो परिचालन पर लगी रोक और निजी वाहनों के व्यावसायिक संचालन के मुद्दा के समाधान की मांग करेगा.

इस मौके पर महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष भोला सिंह, सलाहकार मंत्री अमर मुंडा, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक-मालिक उपस्थित रहे. इनमें लोकमानी कुमार, संजीव कुमार, पुलस कुमार, शंकर राय, नेवल यादव, अजय कुमार, विजय कुमार यादव, किशोर कुमार, धनी लाल यादव, मनोज नापल, सुरेश राय, राचो राय, संजय कुमार, मंजे, पप्पू, गुड्डू कुमार, अवधेश राय, इंद्रजीत राय, राहुल रजक, प्रभुनाथ सिंह, पप्पू राय, धर्मवीर पांडे, मनीष सिंह समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही