Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स ने लिया त्वरित संज्ञान, ओपीडी के पास महिला-पुरुष शौचालय अलग किए

रिम्स ओपीडी के समीप शौचालय व्यवस्था को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबर पर रिम्स प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लिया है.  महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है.  साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भी अलग शौचालय उपलब्ध कराया गया है.
 

Ranchi :  रिम्स ओपीडी के समीप शौचालय व्यवस्था को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबर पर रिम्स प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लिया है.  महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है.  साथ ही डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भी अलग शौचालय उपलब्ध कराया गया है. 

 

रिम्स प्रबंधन ने बताया कि पुराने भवन के जीर्णोद्धार कार्य के कारण यह अस्थायी स्थिति उत्पन्न हुई थी. प्रबंधन का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है.

 

अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किए बिना जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण कुछ व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ रही हैं.

 

रिम्स प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही