Search

Ranchi : नगड़ी के अमन नगर में 7 साल में भी नहीं बनी सड़क, बारिश में चलना मुश्किल

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र के अमन नगर के लोग पिछले सात सालों से पीसीसी पथ के लिए जूझ रहे हैं. यहां आज भी कच्ची सड़कों से ही सफर करना पड़ता है. खासकर बारिश में इस रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है. ग्राम हाई स्कूल तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है, लेकिन शिकायतों और आवेदनों के बावजूद आज तक न तो पीसीसी सड़क बनी और न ही पक्की नाली का निर्माण हो सका.
 
  • स्कूली बच्चे रोज गिरने के खतरे के बीच स्कूल पहुंच रहे

Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र के अमन नगर के लोग पिछले सात सालों से पीसीसी पथ के लिए जूझ रहे हैं. यहां आज भी कच्ची सड़कों से ही सफर करना पड़ता है. खासकर बारिश में इस रोड पर चलना मुश्किल हो जाता है. ग्राम हाई स्कूल तक जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से बदहाल पड़ा है, लेकिन शिकायतों और आवेदनों के बावजूद आज तक न तो पीसीसी सड़क बनी और न ही पक्की नाली का निर्माण हो सका. 

बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है. रोज इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना लगा रहता है. बच्चों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, तेज बारिश में इस रोड से चलना मुश्किल हो गया है. कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें स्कूल जाने के बजाय वापस घर लौटना पड़ता है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क बदहाली स्थिति में है. इस रोड में पैदल चलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सात वर्षों में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन देकर पीसीसी सड़क और पक्की नाली निर्माण की मांग किए. केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही