Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची RPF की कार्रवाई: रेलवे संपत्ति चोरी का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट, 1 नाबालिग हिरासत में

रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की गई. 16 मार्च को पीआरएस कार्यालय, रांची से सूचना मिली थी कि रेलवे कोर्ट के समीप स्थित एक भवन की खिड़की तोड़ दी गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ पोस्ट रांची में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

जांच के दौरान 17 मार्च को निरीक्षक रांची के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उत्तर रेलवे कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त क्वार्टर को चिन्हित कर वहां घेराबंदी करते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया.

 

तलाशी के दौरान पांच लोगों को रेलवे के विद्युत केबल काटते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. मौके से करीब 42 मीटर लंबा केबल बरामद किया गया. साथ ही दो हेक्सा ब्लेड और एक पेपर कटर भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल केबल काटने में किया जा रहा था. इससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से रेलवे संपत्ति की चोरी में संलिप्त थे.

 

पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए. उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले भी पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी की गई थी और पीआरएस भवन में भी चोरी का प्रयास किया गया था.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कच्छप, कृष्णा मुंडा, अनुज टोप्पो और लव मुंडा के रूप में हुई है. वहीं गिरोह में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अनधिकार हस्तक्षेप) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही