Search

 
 
 

जोमैटो डिलीवरी पार्टनर्स की पहल, रांची सदर अस्पताल को मिला 17 यूनिट रक्त

राजधानी रांची में रक्त की कमी को देखते हुए जोमैटो रांची टीम और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के सहयोग से रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग दो घंटे के भीतर 17 यूनिट रक्तदान किया गया.
 

Ranchi : राजधानी रांची में रक्त की कमी को देखते हुए जोमैटो रांची टीम और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के सहयोग से रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग दो घंटे के भीतर 17 यूनिट रक्तदान किया गया.

 

 

आयोजकों ने बताया कि रांची के कई सरकारी और निजी ब्लड बैंकों में अक्सर रक्त की कमी की स्थिति बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए गिग वर्कर यानी जोमैटो के डिलीवरी पार्टनरों ने मानवीय पहल करते हुए यह रक्तदान अभियान चलाया. शिविर में एकत्रित रक्त का उपयोग थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के लिए किया जाएगा.

 Uploaded Image

यह रक्तदान शिविर जोमैटो रांची के टीम लीडर निशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. रक्तदान करने वालों में निशांत कुमार, रितेश राजपुत, अमर पटेल, ऋतेक कुमार, अमूल्या दास गोस्वामी, विकी यादव, प्रीतम बर्मन, आशिक अंसारी, विकास सिंह, आशीष सिंह, नीरज चंद्रवंशी, राजा, ज्योति नाहा सहित कई अन्य लोग शामिल रहे. आर्टिस्ट शब्बीर हुसैन, नदीम खान, श्रुति देवी, संजय टोप्पो, सुरंजन बाडा, देवकी देवी, सोनम कुमारी, सीमा देवी, सुजाता कुमारी, रीना कच्छप और बिनीता कच्छप ने भी इस अभियान में सहयोग दिया.

 

इस अवसर पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की ओर से रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा, मेडिसीन विभाग की एएनएम अनुप्रिया, एएनएम प्रियंका और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की मां सुजाता कुमारी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही