Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : 30 जुलाई से शुरू हो रहा सावन, पहाड़ी मंदिर में उमड़ेगा शिवभक्तों का जनसैलाब

Ranchi : भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. इस पवित्र माह को देखते हुए पहाड़ी मंदिर में खासा तैयारी चल रही है. इसके अलावा बाबा भोलेनाथ के मंदिरों और शिवालयों को अंतिम रूप दिया जा रहे है. इन मंदिरों में रंगरोगन और शिवभक्तों के आगमन के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा. इस पवित्र माह को देखते हुए पहाड़ी मंदिर में खासा तैयारी चल रही है. इसके अलावा बाबा भोलेनाथ के मंदिरों और शिवालयों को अंतिम रूप दिया जा रहे है. इन मंदिरों में रंगरोगन और शिवभक्तों के आगमन के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है. 

 

मंदिर परिसर में लाइटे और सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे है. भक्तों को सुविधा देने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से ही जुट गई है और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एप्रोच रोड चिन्हित किए जा रहे है.


पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मंदिर तक होगा विशेष श्रंगार

पहाड़ी मंदिर के पुजारियों ने बताया कि सावन के दौरान रविवार और सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार होगा. पहाड़ी मंदिर में स्थित महाकाल मंदिर में सुबोध पांडेय, काली मंदिर में मनोज कुमार मिश्रा, विश्वनाथ मंदिर में राधाकृष्ण पाठक और मुख्य मंदिर में पिंटू पांडेय और ओमप्रकाश उर्फ कबीर बाबा पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे.

Uploaded Image


बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज के जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा

पहाड़ी मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस बार पहली सोमवारी में करीब 50 हजार शिवभक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे. लोहरदगा, कुडू और आंगराबाड़ी समेत अन्य स्थानों से श्रद्धालु जल लेकर आएंगे और भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसके अलावा बाबा भोलेनाथ के सेवकों द्वारा स्वर्णरेखा नदी से जल उठाकर बाबा को अर्पित करेंगे.

 

इसके अलावा सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम से भी कांवरिए पवित्र जल लाकर जलाभिषेक करेंगे. सैकड़ों बाल कांवरिये अपर बाजार, इंद्रपुरी, चुटिया, किशोरगंज, जयप्रकाश नगर, खादगढ़ा के यहां से हटनिया तालाब जाएगा और जल उठाकर पहाड़ी मंदिर पहुचेगा और बाबा भोलेनाथ पर जल ढालेंगे और सुख सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही